1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 23, 2021, 9:30:49 AM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी में तेज रफ्तार का कहर जारी है. मामला पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के आरोवी पुल के नीचे का है. जहां वेलगाम पिकअप वैन ने स्कूटी और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.
जिसे आनन फानन का इलाज निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहीं घटना से गुस्साए स्थानीय लोगो ने पिकअप भान मे तोड़फोड़ किया. स्थानीय लोगों का कहना था कि तीन छात्र पढ़ाई करके लौट रहे थे. उसी क्रम में वेलगाम पिकअप भान दोनों गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दिया.