1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 11, 2023, 7:19:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक प्लाई की दुकान में भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना गांधी मैदान थाना इलाके के एग्जीबिशन रोड़ स्थित आनंद टावर की है।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।