1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Dec 24, 2019, 8:02:47 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और क्राइम कंट्रोल का दावा करने वाली पुलिस हाथ पर हाथ धरे लाचार नजर आ रही है.
ताजा मामला अपराधियों के लिए सेफ जोन माने जाने वाले बिहटा थाना इलाके की है. जहां बिहटा के सदिसोपुर स्टेशन के पास समसारा गांव में अपराधियों ने सोमवार की देर रात पूर्व मुखिया के घर हमला बोल दिया. इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की.
इस हमले में पूर्व मुखिया के बेटे छोटन कुमार बाल-बाल बच गए. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.