Hindi News / news / पटना में रजिस्ट्रार के यहां निगरानी की छापेमारी, फ्लैट से 56 लाख रुपये...

पटना में रजिस्ट्रार के यहां निगरानी की छापेमारी, फ्लैट से 56 लाख रुपये कैश बरामद

1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Dec 07, 2019, 7:10:19 PM

पटना में रजिस्ट्रार के यहां निगरानी की छापेमारी, फ्लैट से 56 लाख रुपये कैश बरामद

- फ़ोटो

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। मुजफ्फरपुर मैं पोस्टेड निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार संजय ग्वालिया के पटना समेत मुजफ्फरपुर आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है।

पटना-आशियाना रोड स्थित मुंडेश्वरी अपार्टमेंट के 206 नंबर फ्लैट में निगरानी विभाग की तरफ से लगातार छापेमारी जारी है।  जिसमें अभी तक  56 लाख कैश बरामद किया गया है।