Hindi News / news / पटना में रेल टिकट के दो दलालों को पुलिस ने दबोचा, 50 हजार...

पटना में रेल टिकट के दो दलालों को पुलिस ने दबोचा, 50 हजार का टिकट भी बरामद

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Dec 24, 2019, 4:57:14 PM

पटना में रेल टिकट के दो दलालों को पुलिस ने दबोचा, 50 हजार का टिकट भी बरामद

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में रेलवे टिकट के नाम पर मनमानी कीमत वसूलने का धंधा जोरों पर है. रेलवे स्टेशन के आस पास साइबर कैफे चलाने वाले दलाल काफी सक्रिय हैं. ब्लैक में रेल टिकट बेचने वाले दो दलालों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने 19 ई-रेल टिकट और दो पीआरएस टिकट भी बरामद किया. जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है. 


राजेंद्र नगर आरपीएफ, सीआइबी दानापुर और एसके पुरी थाना की टीम ने कंबाइंड ऑपरेशन में 50 हजार रुपये की रेल टिकट के साथ दो दलालों को अरेस्ट किया. टीम ने बोरिंग रोड स्थित भगवती काम्प्लेक्स में एक कैफे के अंदर छपेमारी कर युवक को अरेस्ट किया. शातिर दलाल मनमानी कीमतों पर यात्रियों को रेल टिकट बेच रहा था. गिरफ्तार दलालों की पहचान बोरिंग रोड के रहने वाले कृष्णा गुप्ता के बेटे सीताराम गुप्ता और बक्सर जिले के धनसोई इलाके के रहने वाले शिव वचन राम के बेटे संजय कुमार के रूप में की गई है. 


आरपीएफ अफसर ने बताया कि सीताराम गुप्ता इंटरप्राइजेज में छापेमारी की गई. यहां से 16 हजार रुपये नगद, 50674 रुपये के रेल टिकट, एक लैपटॉप, एक कम्प्यूटर सेट और एटीएम बरामद किये गए. गिरफ्त दोनों अपराधियों के ऊपर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.