Hindi News / news / पटना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, फूफा ने नाबालिग से किया...

पटना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, फूफा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 22, 2024, 3:27:03 PM

पटना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, फूफा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

- फ़ोटो

PATNA: पटना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक फूफा ने 17 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद गांधी मैदान थाना क्षेत्र में लड़की को छोड़कर फरार हो गया। 


घटना पटना के पीरबहोर थानाक्षेत्र का है जहां साले की बेटी को बहला-फुसलाकर फूफा कमरे में ले गया और मुंह काला किया। नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम करने के बाद आरोपी फूफा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


जब पीड़िता काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब उसकी मां ने फूफा को फोन लगाया। क्योंकि उनकी बेटी को लेकर फूफा ही घुमाने गया हुआ था। फूफा ने जब फोन नहीं उठाया तब पीड़िता की मां काफी परेशान हो गयी। फिर कई घंटे बाद पीड़िता अपने घर पर पहुंची और मां को देखते ही वो फूट-फूट कर रोने लगी। पीड़िता ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। 


मां को बताया कि फूफा ने उसके साथ गंदा काम किया है उसे गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता को लेकर मां पीरबहोर थाने पहुंची जहां आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी फूफा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर है। पीड़िता के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।