1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 08, 2024, 5:59:35 PM
- फ़ोटो
PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से पटना लोकसभा के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं राम मंदिर पंचांग वितरण का किया जा रहा है। पटना के दीघा में सैकड़ों लोगों के बीच कंबल और पंचांग का वितरण किया गया।
दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा पिछले कई वर्षो से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरित करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह मंडल और जयंत मंडल में मंडल अध्यक्षों द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच कंबल एवं पंचांग वितरित किया गया।
कंबल वितरण के दौरान लाभुकों ने आगामी 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप जलाने का संकल्प लेकर अपनी भागीदारी देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लव कुश, कुणाल, अमरिंदर, शंभू, चंद्रशेखर, अभिषेक बिन्नी, राहुल, आभास आनंद के साथ मंडल के वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।