Hindi News / news / पटना में आमने-सामने भिड़े दो बाइक; हादसे में गयी एक युवक की जान,...

पटना में आमने-सामने भिड़े दो बाइक; हादसे में गयी एक युवक की जान, दूसरे की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2019, 6:46:36 PM

पटना में आमने-सामने भिड़े दो बाइक; हादसे में गयी एक युवक की जान, दूसरे की हालत गंभीर

- फ़ोटो

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। राजधानी पटना में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटना के बिहटा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दो बाइक के आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर के बाद मौके पर मौत का मंजर पसर गया। 

घटना बिहटा थाना के हिरावनपुर गांव के पास नयका रोड की है। जहां हादसे में घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना भेजा गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

वहीं मृतक भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।