Hindi News / news / पटना में पहली बार AIOR सुपर स्पेशलिटी यूनिट में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा...

पटना में पहली बार AIOR सुपर स्पेशलिटी यूनिट में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध, घुटने के प्रत्यारोप के लिए मरीजों के पास अब नया विकल्प

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 29, 2024, 7:29:27 PM

पटना में पहली बार AIOR सुपर स्पेशलिटी यूनिट में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध, घुटने के प्रत्यारोप के लिए मरीजों के पास अब नया विकल्प

- फ़ोटो

PATNA: पटना के सुप्रसिद्ध सवेरा हॉस्पिटल में स्थित AIOR सुपर स्पेशलिटी यूनिट घुटने के प्रत्यारोपण के लिए रोबोटिक सर्जरी अब मरीजों के पास रोबोट चुनने का विकल्प है। इस तरह की सुविधा देने वाला बिहार में यह पहला अस्पताल है।


जो मरीज अपने घुटने प्रतिरोपण के सर्जरी में किस रोबोटिक सर्जरी से इलाज करना चाहते हैं उन्हें इस अस्पताल को चुनने का मौका मिलेगा। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सवेरा हॉस्पिटल के पांचवें फ्लोर पर बिहार-झारखंड का पहला हॉस्पिटल है, जहां मरीज और उनके परिजन को घुटने के प्रतिरोपण के लिए रोबोट चुनने का विकल्प दिया गया।


उन्होंने कहा कि अस्पताल में अभी दो रोबोटिक मशीन है और तीसरा मशीन आने वाला है। अभी उपलब्ध मशीन स्ट्राइकर कंपनी का है जबकि दूसरी जॉनसन एंड जॉनसन की वालेस है और तीसरी मशीन आने वाली है। बिहार और झारखंड का पहला अग्रणी हड्डी रोग हॉस्पिटल है, जहां हम मरीजों के परिजनों को रोबोट छोड़ने के लिए मरीज और उनके परिजनों को मौका दे रहे हैं।