Hindi News / news / पटना में सिंगर के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

पटना में सिंगर के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated May 07, 2022, 10:02:48 PM

पटना में सिंगर के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA: पटना में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक गायिका को सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाना गाने के लिए बुलाया। कमरे में ले जाकर तीनों ने गैंगरेप किया। गायिका किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागकर दूसरे कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस को फोन किया। पुलिस आधी रात को पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना अंतर्गत ज्योति बाबा पथ में शुक्रवार की देर रात की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन गोलियां भी बरामद किया है। जहानाबाद की रहने वाली 28 वर्ष की युवती पटना के मीठापुर में रहकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाना गाने का काम करती है। 


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात राम कृष्णा नगर के निवासी पिंटू कुमार संजीव कुमार एवं कारू कुमार ने युवती को एक मैरिज हॉल में गाना गाने के लिए बुकिंग की थी। गायिका जब वहां पहुंची तो वहां किसी तरह के कोई कार्यक्रम को नहीं देख कर अचंभित रह गई।गायिका कुछ समझ पाती इससे पहले तीनों युवक जबरन उसे उठाकर कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाया। किसी तरह युवती वहां से भागकर दूसरे कमरे में बंद हो गई। फिर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी।


मौके पर पहुंची और मैरिज हॉल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और तीन गोली भी बरामद की है। राम कृष्णा नगर के प्रभारी थाना अध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।