Hindi News / news / पटना में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया...

पटना में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2021, 9:08:15 PM

पटना में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


मृतक की पहचान मनीष कुमार के रुप में हुई है। जो कुम्हरार इलाके के रहने वाले थे। कंकड़बाग स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मनीष की वाइफ खुशबू जॉब करती है। हर रोज की तरह मनीष अपनी वाइफ को घर ले जाने के लिए खुद आया था।


बताया जा रहा है कि मनीष शो रूम के अंदर में घुसा ही था कि पीछे से आए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। अपराधियों ने पत्नी के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दावा किया है कि शो रूम के अंदर लूटपाट नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 


शो रूम के अंदर और आसपास में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।