Hindi News / news / पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2022, 2:22:04 PM

पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

- फ़ोटो

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव की है। जिस युवक की नहर में लाश मिली है, उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल होगी। 




इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे हत्या बता रहा है तो किसी का कहना है कि युवक नहाने के दौरान डूब गया होगा और इसकी लाश तैरते हुए नहर तक पहुंच गई। हालांकि फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। 




सूचना मिलने के बाद पुहंची मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है ताकि शव का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराया जा सके। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कौन है और कहा का रहने वाला है। साथ ही युवक का शव नहर में कैसे पहुंचा ये भी पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।