Hindi News / news / पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jul 10, 2022, 11:23:56 AM

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। आए दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और वे किसी न किसी की हत्या कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। इसी बीच खबर राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत करोड़ी चक से आ रही है, जहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



मृतक की पहचान 30 साल के जितेंद्र पाल के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़, मृतक को दो गोली मारी गई है, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की बात सामने आ रही है। हालांकि स्पष्ट रूप से घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 



दरअसल, ये पहली दफा नहीं है, जब राजधानी पटना में इस तरह की घटना सामने है। ऐसी घटना लगभग हर रोज़ सामने आ रही है। ऐसे में अब लोग प्रशासन पर बड़ा सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस क्या कर रही है ?