Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
1st Bihar Published by: Updated Sat, 14 Jan 2023 08:25:15 PM IST
- फ़ोटो
DESK: बिहार की राजधानी पटना और उत्तर बिहार का गौरव मुजफ्फरपुर में रिलायंस जियो ने अपनी ट्रू 5 जी सेवाएं लॉन्च कर दी है। पटना साहिब से लेकर दानापुर तक और मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों में अब 5जी का कवरेज मिलेगा। वही भगवान बिरसा मुंडा की भूमि झारखंड की राजधानी रांची और स्टील सिटी जमशेदपुर में भी आज से यह सेवा शुरू हो गयी है।
मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को देश भर के 16 शहर जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए। पटना, मुजफ्फरपुर, रांची और जमशेदपुर के अलावा जियो ट्रू 5जी नेवटर्क से कनेक्ट होने वाले अन्य शहर हैं- छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और भिलाई, ओडिशा के राउरकेला और ब्रह्मपुर, कर्नाटक के बीजापुर, उडीपी, गुलबर्ग और बेल्लारी, महाराष्ट्र का अमरावती, आंध्र प्रदेश का एलुरु और केरल का कोल्लम। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक बिहार और झारखंड के हर कस्बे और हर गांव में जियो ट्रू 5जी उपलब्ध होगा।
‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। रांची और जमशेदपुर में आज से जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया गया। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
लॉन्चिंग के मौके पर जियो के प्रवक्ता ने बताया कि “बिहार और झारखंड के 4 महत्वपूर्ण शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू करने पर हमें गर्व है। देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड को हमने और तेज कर दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि साल 2023 में प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता को जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा मिले।
जिन शहरों में ट्रू जी लॉन्च किया गया है वे हमारे देश के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल, व्यापारिकऔर औद्योगिक केन्द्रों में शामिल हैं। जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में भी विकास के अनंत अवसर मिलेंगे। इस क्षेत्र को डिजिटाइज़ करने की हमारी कोशिशों को लगातार समर्थन के लिए हम बिहार और झारखंड की राज्य सरकारों के आभारी हैं।