New GST Rates: Popcorn विवाद पर लगी ब्रेक, कैरेमल से लेकर सादे पॉपकॉर्न तक की कीमत में बड़ी कटौती BIHAR NEWS : बांका में पति की हैवानियत: पत्नी की हत्या कर शव को बालू में गाड़ा, पहली पत्नी की भी ले चुका जान Bihar luxury car market: बिहार में लग्जरी कारों का क्रेज, हर साल बढ़ रही है महंगी गाड़ियों की बिक्री Test Cricket का क्रेज़ बढ़ाने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों ने दिया ऐसा सुझाव, अब फैंस भी कर रहे इन नियमों का समर्थन World Sexual Health Day 2025: यौन संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता है जरूरी, जानिए... जरूरी बातें BIHAR BAND : बिहार सहित पटना की सडकों पर भी दिख रहा बंद का असर, इनकम टैक्स और डाकबंगला इलाके में आवागमन ठप Bihar News: बिहार में लड़कियों से अधिक लड़के छोड़ रहे हैं स्कूल, जान लीजिए... कारण Bihar News: बिहार के इस जिले में नए रोड ओवर ब्रिज का निर्माण, खर्च होंगे ₹118 करोड़ Bihar News: नरेंद्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, आज बिहार बंद Bihar Weather: आज बिहार के 18 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी जीना मुश्किल
1st Bihar Published by: Updated Tue, 05 Jul 2022 11:24:33 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर NDA के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जाएंगी, जहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहां से वे होटल मौर्या जाएंगी, जहां वे एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी।
द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान वे एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी। द्रौपदी मुर्मू NDA के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी। बता दें कि बीजेपी ने आरजेडी और वामदलों से भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में समर्थन मांगा है।
दरअसल, एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान को शुरू किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची थीं। रांची में बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंची हैं। उनके आगमन को लेकर बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं।