Bihar Election 2025 : नीतीश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या कायम रहेगा EBC वोट बैंक; सीमांचल में कितना काम आएगा यह 'जादुई समीकरण', Bihar Election 2025: PM मोदी ने बिहार चुनाव में की 14 जनसभाएं, देखिए अन्य नेताओं का रिकॉर्ड Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट जारी, इस दिन से देखने को मिलेगा ठंड का असली रूप Bihar Election 2025: आज से बंद होगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित
1st Bihar Published by: Updated Thu, 23 Jun 2022 08:08:26 PM IST
- फ़ोटो
DESK: झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान सजायाफ्ता अमित सिंह की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस ने पटना पुलिस के एएसआई राम अवतार राम और सिपाही ताबिश खान को गिरफ्तार किया है। वही तीन और कॉस्टेबल को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुख्यात अमित सिंह उर्फ निशांत की हत्या के बाद पटना पुलिस के सिपाही द्वारा जासूसी करने की बात सामने आई थी। विरोधी गुट को पटना पुलिस के जवान ने यह इन्फोर्मेशन दिया था कि अमित कब कोर्ट में पेश होगा और कब वकील के चैंबर में जाएगा। पकड़े गये पटना पुलिस के जवानों से फिलहाल पुछताछ की जा रही है। वही अमित की गर्लफ्रेंड और उसके छह गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पटना के बेऊर जेल से पेशी के लिए देवघर सिविल कोर्ट लाए गये कुख्यात अमित कुमार सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुख्यात अमित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। पिछले दिनों पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था। फिलहाल वह एक सिनेमा हॉल मालिक की हत्या के मामले में बेउर जेल में बंद था।
साल 2012 में देवघर के एक कबाड़ी व्यवसायी के अपहरण के मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह आरोपी था। इसी मामले में शनिवार को देवघर के कोट में उसकी पेशी होनी थी। पुलिस टीम बेउर जेल से उसे लेकर देवघर सिविल कोर्ट पहुंची थी। पेशी के बाद कुख्यात अमित सिंह अपने वकील राजीव कुमार देव के केबिन में बैठा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से कुख्यात अमित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया था कि दो की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भागने के दौरान एक अपराधी का पिस्टल घटनास्थल पर गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बता दें कि साल 2017 में पटना के बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उसके सीने में पांच गोलिया दागी थी। इस मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में वह बेउर जेल में बंद था। वहीं पिछले दिनों पटना के दानापुर में पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था।