Hindi News / news / पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित का निधन, दिल्ली में ली अंतिम...

पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

1st Bihar Published by: Updated Sep 10, 2022, 10:06:09 AM

पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

- फ़ोटो

DELHI : बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां तख्त श्री हरीमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित का निधन हो गया है। वे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी थे। 



जानकारी के मुताबिक़ शनिवार की सुबह अचानक अवतार सिंह हित को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस वक्त उनका निधन हुआ, वे अपने घर पर फोन पर बात कर रहे थे। अवतार सिंह हित अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वे अभी दिल्ली स्थित अपने घर में रहते थे।