1st Bihar Published by: Updated May 22, 2021, 3:47:57 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो.वाई.सी. सिम्हाद्री के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रो. वाई.सी. सिम्हाद्री दो बार पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे साथ ही देश के कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में कुलपति के तौर पर अपनी सेवायें दी। प्रो. वाई.सी.सिम्हाद्री अपने कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रो. वाई.सी.सिम्हाद्री प्रख्यात शिक्षाविद् थे। उनके निधन से शैक्षणिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
