Hindi News / news / पटना : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में कल भी हुआ...

पटना : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में कल भी हुआ था मर्डर

1st Bihar Published by: Updated Jul 11, 2022, 12:31:30 PM

पटना : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में कल भी हुआ था मर्डर

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराध की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। इसी बीच अपराधियों ने राजधानी पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना फुलवारी शरीफ के धुपार चक की है, जहां आज यानी सोमवार की सुबह बदमाशों ने किसान सुरेश सिंह को गोली मार दी। 



जानकारी के मुताबिक़, धुपार चेक के रहने वाले सुरेश सिंह उर्फ शेर जी सोमवार सुबह 10:30 बजे बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। उनके साथ एक और व्यक्ति भी था। इसी दौरान बभनपुरा मोड़ बाइक सवार बदमाशों ने बाइक के पीछे बैठे शेर सिंह को रोककर गोलियों से भून दिया और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दशहत फ़ैल गया। 



सूचना पाकर जानीपुर और फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल किसान शेर सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि रविवार को भी फुलवारी शरीफ के कड़ौड़ीचक गांव में एक निजी गार्ड की गोली मार हत्या कर दी गई थी।