Hindi News / news / पटनासिटी: आभूषण दुकान से 3 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश अपराधियों ने...

पटनासिटी: आभूषण दुकान से 3 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 30, 2021, 5:05:46 PM

पटनासिटी: आभूषण दुकान से 3 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA CITY: कोरोना महामारी के बीच अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पटनासिटी में अपराधियों ने दिनदहाड़े चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित स्वर्ण रेखा ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। तीन की संख्या में आए हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने चांदी के आभूषण और तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


लूट की इस वारदात से अशोक राजपथ पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पटना सिटी डीएसपी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज से लुटरों की पहचान करने में जुट गयी है। इस घटना से आभूषण दुकानदारों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।