Hindi News / news / पत्नी के सामने पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

पत्नी के सामने पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Oct 10, 2020, 9:34:33 PM

पत्नी के सामने पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

NAWADA :  इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र की है. जहां महकार गांव में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान स्व. सहदेव यादव के बेटे सुनील यादव उर्फ गोंगा के रूप में कई गई है. बताया जाता है कि महकार गांव में वर्चस्व की लड़ाई में युवक को गोली मारी गई है.


घटना के बाद रोह थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. रोह थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस गांव पहुंच कर शव कब्जे में ले ली है और अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है.