Litchi Farming: रेलवे का एक फैसला और उत्तर बिहार के लीची उत्पादकों का मुनाफा ही मुनाफा, जानिए कैसे... Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, किसी भी तरह का कारोबार पूरी तरह से बैन Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, किसी भी तरह का कारोबार पूरी तरह से बैन Hot Bedding: आधा बिस्तर किराए पर देती है यह महिला, इन शर्तों को मान कर बगल में सो सकता है कोई भी अजनबी Summer health tips: गर्मियों के मौसम में रामबाण है गुड़ का पानी, जानिए इसके 7 जबरदस्त फायदे! Pahalgam Attack: ‘इंतजार कीजिए, आतंकवादी मारे जाएं तो पटाखा जरूर फोड़िएगा’ गृह राज्यमंत्री ने क्यों कही यह बात? New Traffic Rules: हद पार की तो धो बैठोगे ड्राइविंग लाइसेंस से हाथ, नियमों में सख्ती के बाद अब भारी पड़ेगी थोड़ी भी लापरवाही Pahalgam Attack BBC Coverage :भारत विरोधी नैरेटिव पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया घिरा...पहलगाम हमले पर BBC की विवादित रिपोर्टिंग! Viral Video: मन होखे त बोलीं... बेटे के उपनयन संस्कार में मर्यादा लांघ गए मुखिया जी, बार बाला संग जमकर लगाए ठुमके; वीडियो वायरल Motor Vehicles Act road safety: भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पर लागू होगा पॉइंट सिस्टम, बार-बार गलती पर रद्द हो सकता है लाइसेंस
1st Bihar Published by: Updated Wed, 15 Dec 2021 07:34:41 PM IST
- फ़ोटो
BETTIAH: बेतिया में बीमार पत्नी की मौत के कुछ ही देर बाद पति ने दम तोड़ दिया। घर से एक साथ पति-पत्नी का जनाजा निकला। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना रामनगर प्रखंड के तौलाहा पंचायत की है।
बेतिया के सिगड़ी मुड़िला गांव में एक दंपत्ति की अर्थी एक साथ घर से निकली। करीब 48 सालों का साथ आज टूट गया। बीमार चल रही पत्नी पहले मौत हुई। उसके बाद जब इस घटना की जानकारी पति को हुई तो वे सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ देर के भीतर ही उनकी भी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि 68 वर्षीय गिरिजा देवी की तबीयत खराब थी जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर को 72 वर्षीय उनके पति श्यामलाल यादव बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। आज दोनों की अर्थी घर से एक साथ निकाली गयी। शादी के समय एक साथ जीने मरने का वादा निभाने वाले दंपत्ति ने एक साथ दुनिया को छोड़कर चले गए।
इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। गांव के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो गांव वाले भी हैरान रह गये। सभी के जुबां पर यही बात थी कि दोनों का जनम जनम का साथ था। जिस किसी को भी इस घटना की जानकारी हुई वे अंतिम दर्शन के लिए दरवाजे पर पहुंच गये। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार भी किया गया।
बड़े बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहीं छोटे बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। इस दंपति के चार बेटे और एक बेटी है। सभी पांच संतानों की शादी हो गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच कभी भी झगड़ा होते उन्होंने नहीं देखा था। आज एक साथ घर से दोनों की अर्थी निकाली गयी और एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।