1st Bihar Published by: SABNAM KHAN Updated Mar 19, 2021, 8:42:47 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: ठाकुरगंज के डुमरिया पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका की पहचान सलोखा देवी के रूप में हुई है हालांकि की घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।