Hindi News / news / पेशे से डॉक्टर लेकिन गाय का दूध निकालने में हैं एक्सपर्ट, महुआ में...

पेशे से डॉक्टर लेकिन गाय का दूध निकालने में हैं एक्सपर्ट, महुआ में साइकिल से जनसंपर्क कर रहे मुकेश रौशन

1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2020, 1:25:52 PM

पेशे से डॉक्टर लेकिन गाय का दूध निकालने में हैं एक्सपर्ट, महुआ में साइकिल से जनसंपर्क कर रहे मुकेश रौशन

- फ़ोटो

VAISHALI : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की जगह महुआ विधानसभा सीट पर आरजेडी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है वह पेशे से डॉक्टर हैं. डॉ. मुकेश रौशन लगातार महुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. साइकिल से मुकेश रौशन दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में वोटरों से जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने खास अंदाज से उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है.


मुकेश कौशल ना केवल साइकिल से घूम कर जनसंपर्क कर रहे हैं बल्कि गांव में पहुंचकर गाय का दूध निकालने से भी उन्हें परहेज नहीं है. पेशे से डॉक्टर होने के बावजूद मुकेश रौशन गाय का दूध निकालने में माहिर हैं और उनका यही अंदाज सबको पसंद आ रहा है.


डॉ मुकेश रौशन जहां कहीं भी जा रहे हैं, वह लोगों से केवल एक अपील कर रहे कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए वह उनका साथ दें. खासकर मुकेश रौशन के जनसंपर्क करने की चर्चाएं भी चारों तरफ खूब हो रही है.