Hindi News / news / पेट्रोल पंप के मालिक से 1.26 लाख की लूट, बाइक सवार 4 अपराधियों...

पेट्रोल पंप के मालिक से 1.26 लाख की लूट, बाइक सवार 4 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

1st Bihar Published by: SONU Updated Sep 11, 2022, 8:24:17 PM

पेट्रोल पंप के मालिक से 1.26 लाख की लूट, बाइक सवार 4 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

- फ़ोटो

NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नवादा जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक को निशाना बनाया है। 


अपराधियों ने पेट्रोल पंप के ऑर्नर से 1.26 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा मोड़ की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 


पीड़ित पम्प मालिक वारिसलीगंज के पटेल नगर निवासी पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत अभियंता बृजनन्दन प्रसाद ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पेट्रोल पंप मालिक ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।