Hindi News / news / शिवहर में पेट्रोल पंप की छत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों...

शिवहर में पेट्रोल पंप की छत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 18, 2024, 9:34:47 PM

शिवहर में पेट्रोल पंप की छत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

- फ़ोटो

SHEOHAR: रक्षाबंधन को लेकर जहां दूर-दूर से लोग शिवहर शहर में आकर भाई के लिए राखी खरीद रहे थे। शिवहर शहर में जबरदस्त भीड़ देखी थी। इसी क्रम में उस वक्त शहर में अफरा-तफरी मच गयी। जब अचानक शिवहर शहर के बीचों-बीच स्थित पेट्रोल पंप के छत पर आग लग गई।


पूरे शिवहर शहर में बात आग की तरह फैल गई। घटना के जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। पेट्रोल पंप शिवहर शहर के बीचो-बीच स्थित है और आज रक्षाबंधन को लेकर शहर में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है और इसी दौरान पेट्रोल पंप के ऊपर छत में आग लग गयी। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

REPORT- SAMEER KUMAR JHA