Hindi News / news / फूट-फूटकर रोये जेडीयू के जिलाध्यक्ष, बोले- भाजपा के चारों उम्मीदवारों को हरवायेंगे

फूट-फूटकर रोये जेडीयू के जिलाध्यक्ष, बोले- भाजपा के चारों उम्मीदवारों को हरवायेंगे

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Oct 06, 2020, 5:40:11 PM

फूट-फूटकर रोये जेडीयू के जिलाध्यक्ष, बोले- भाजपा के चारों उम्मीदवारों को हरवायेंगे

- फ़ोटो

KAIMUR : जिले के भभुआ के पूर्व विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद पटेल अपने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए रो पड़े. उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कैसी गठबंधन है कि यहां पर चारों विधायक की सीट बीजेपी के पास है. दो एमएलसी की सीटें बीजेपी के पास और एक सांसद की सीट भी बीजेपी के पास चली गई. 


उन्होंने कहा कि हमें वर्चुअल रैली में भी आश्वासन मिला था कि आपको नेतृत्व करने के लिए मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  इसलिए हम अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के लिए प्रेस वार्ता किए हैं और अब कोई भी पार्टी के लोग खड़े होंगे हमें इस गठबंधन के और लोगों का नेतृत्व मंजूर नहीं है. हम जदयू में बिना इस्तीफा दिए बीजेपी को कैमूर जिले में हराने का काम करेंगे. 


डॉ. प्रमोद पटेल ने इतना तक कहा कि अगर पार्टी चाहे तो हमें निकाल सकती है लेकिन हम पार्टी से इस्तीफा नहीं देंगे. हम 10 सालों से जदयू में कार्य कर रहे हैं, और 4 बार विधायक भी रह चुके हैं. लेकिन इस चुनाव में हम पार्टी से इस्तीफा दिए बगैर बीजेपी को हरवाने का काम करेंगे.