1st Bihar Published by: Updated Feb 21, 2021, 9:05:57 PM
- फ़ोटो
PATNA:- राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बुलावे पर तेजप्रताप ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व पटना जंक्शन पर मीडिया से तेजप्रताप ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजप्रताप ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की एनडीए सरकार पूरी तरह फेल है। वही मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौत पर कहा कि शराबबंदी पर विफल है सरकार। तेजप्रताप ने कहा कि सरकार फेल हो गई है इसलिए जहरीली शराब से मौत हो रही है।
गौरतलब है कि झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद शुक्रवार को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद लालू के बुलावे पर तेजप्रताप आज दिल्ली रवाना हो गए।