1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Mar 02, 2024, 2:47:57 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा की एक कृषि सलाहकार एक किसान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिलवाने के नाम पर रिश्वत ले रहा है। यह वीडियो जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत का है।
वहीं, कृषि सलाहकार का किसान से रिश्वत लेने का वीडियो जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत का बताया जा रहा है। किसान के घर जाकर कृषि सलाहकार द्वारा बताया जा रहा है कि आपको किसान सम्मन निधि योजना का लाभ मिलेगा जिसके बदले में किसी सलाहकार द्वारा किसान से पैसा लिया जा रहा है। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
मालूम हो कि,किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो योजना चलाई जा रही है। उसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उसे योजना को अपने कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अधिकारियों द्वारा सरेआम किसान से मोटी रकम मांगी जा रही है।