1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2020, 11:10:02 AM
- फ़ोटो
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में स्टोरी टेलिंग की चर्चा कर रहे हैं. कहानियों को सुनना और सुनाना हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है पीएम मोदी इस पर आज चर्चा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने पहली बार इस मसले को बड़ा प्लेटफार्म दिया है.
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरोना का काल से इसकी शुरुआत की है. पीएम मोदी ने कहा है कि कोरोना का काल में दुनिया अनेक तरह के परिवर्तनों से गुजर रही है. आज जब 2 गज की दूरी एक अनिवार्य जरूरत बन गई है तो इस संकट के काल में परिवारों और सदस्यों को आपस में जोड़े रखने के लिए नए प्रयास करने की जरूरत है.
पीएम मोदी ने हर परिवार में कोई-न-कोई बुजुर्ग, बड़े व्यक्ति परिवार के, कहानियां सुनाया करते थे और घर में नई प्रेरणा, नई ऊर्जा भर देते हैं. कहानियां, लोगों के रचनात्मक और संवेदनशील पक्ष को सामने लाती हैं, उसे प्रकट करती हैं. कहानी की ताकत को महसूस करना हो तो जब कोई मां अपने छोटे बच्चे को सुलाने के लिए या फिर उसे खाना खिलाने के लिए कहानी सुना रही होती हैं. मैं अपने जीवन में बहुत लम्बे अरसे तक एक परिव्राजक के रूप में रहा. घुमंत ही मेरी जिंदगी थी. हर दिन नया गांव, नए लोग, नए परिवार. भारत में कहानी कहने की, या कहें किस्सा-कोई की, एक समृद्ध परंपरा रही है. हमारे यहां कथा की परंपरा रही है. ये धार्मिक कहानियां कहने की प्राचीन पद्धति है.