Hindi News / news / पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या, लेवी को लेकर...

पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या, लेवी को लेकर नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Mar 13, 2021, 12:03:01 PM

पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या, लेवी को लेकर नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

DESK: बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है। जहां नक्सलियों ने लेवी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।  JJMP के उग्रवादियों ने बीती रात एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पुल निर्माण कार्य की देखरेख करता था जिसकी लेवी को लेकर हत्या कर दी गई। घटना लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह इलाके की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।