1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2024, 5:15:29 PM
- फ़ोटो
PURNEA: "प्रणाम पूर्णिया अभियान" के 19वें दिन आज जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के जलालगढ़ चौहान टोला से अपनी यात्रा की शुरुआत की।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जलालगढ़ के फारूक नगर स्थित ताबाह गर्ल्स स्कूल पहुंचें। जहां उन्होंने गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्राओं से मुलाकात की। बुलेट से स्कूल पहुंचे पप्पू यादव का छोटे-छोटे बच्चों ने गुलाब फुल देकर स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि उस समाज में महिलाओं की स्थिति से पता चलता है। जिस देश और समाज की महिलाएं जितनी शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, वह देश और समाज उतना ही उन्नत होगा।