Hindi News / news / प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प, मौके पर...

प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प, मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं छोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल

1st Bihar Published by: Updated Apr 13, 2022, 9:43:52 PM

प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प, मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं छोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल

- फ़ोटो

GAYA: गया के गुरुआ थानाक्षेत्र के बनिया गांव में पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों ने एएसआई राजकपूर सिंह को लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। यही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। 


इस घटना में 4 पुलिस के जवान और एक महिला घाय़ल हो गयी है। जिन्हें गुरुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वही एएसआई राजकपूर सिंह को रेफर किया गया है। 


दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक और युवती के परिवार वाले आपस में मारपीट कर रहे थे जिसकी सूचना पर पुलिस शांत कराने पहुंची थी लेकिन लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया।


 बनिया गांव के टोला राजपुर में प्रेमी युगल अपने घर से भाग गये थे। जिसे पंडित दिनदयाल रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। घटना से गुस्साएं दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। जिसकी शिकायत पर पहुंची पुलिस को देख लोग एक दूसरे को छोड़ पुलिस से ही उलझ पड़े। इस दौरान पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। जिसमें एक महिला समेत 4 जवान घायल हो गये है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।