Hindi News / news / राष्ट्रपति ने मंजूर किया हरसिमरत कौर का इस्तीफा, नरेंद्र सिंह तोमर को मिली...

राष्ट्रपति ने मंजूर किया हरसिमरत कौर का इस्तीफा, नरेंद्र सिंह तोमर को मिली जिम्मेवारी

1st Bihar Published by: Updated Sep 18, 2020, 7:42:17 AM

राष्ट्रपति ने मंजूर किया हरसिमरत कौर का इस्तीफा, नरेंद्र सिंह तोमर को मिली जिम्मेवारी

- फ़ोटो

DESK :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय खाद्य संस्करण मंत्री  और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. उनकी जगह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मौजूदा विभागों के अलावा खाद्य संस्करण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है.

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश कृषि बिलों पर आपत्ति जताते हुए अकाली दल बादल विरोध कर रहा है.  किसान विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ अपनी राय रखते हुए केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर ने गुरुवार को मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया था. 

इसका जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी. हरसिमरत कौर बादल  राष्ट्रपति कार्यालय ने मंजूर कर लिया है. जिसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सर्कुलर जारी कर बताया गया है कि उनकी जगह नरेंद्र सिंह तोमर को नई व्यवस्था होने तक अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.