Hindi News / news / पटना में किन्नरों पर लाठी चार्ज, सड़क पर जबरदस्त बवाल

पटना में किन्नरों पर लाठी चार्ज, सड़क पर जबरदस्त बवाल

1st Bihar Published by: Asmeet Updated Dec 21, 2021, 1:35:56 PM

पटना में किन्नरों पर लाठी चार्ज, सड़क पर जबरदस्त बवाल

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. पटना के कंकड़बाग में किन्नरों की मौत पर जमकर हंगामा हो रहा है. किन्नरों ने दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस को खदेड़ दिया गया है. हालात पर पुलिस काबू करने का प्रयास कर रही है. इसी दौरान पुलिस ने किन्नोरो पर लाठी चार्ज कर दी है. जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई है.


किन्नरों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही से किन्नर की मौत हुई है. फिलहाल हालात को देखते हुए हैं पुलिस फोर्स को भेजा गया है रोड पर जमकर हंगामा हो रहा है पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. किन्नरों ने वहां अस्पताल में तोड़फोड़ की है और अस्पताल से सभी लोग वहां से फरार हो गए हैं.


वहीँ किन्नरों समाज के लोगों कहना है की लालू के समय ऐसा नहीं होता था नीतीश के शासन में ऐसा क्यों हो रहा है. जानकरी के अनुसार अपराधियों ने एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारा कौन है और किन्नर को क्यों गोली मारी, यह अभी स्पष्ठ नहीं हो सका है. किन्नर की पहचान उषा किन्नर के रूप में हुई है.  वहीं रानी किन्नर ने बताया कि उषा कुछ दिन पहले ही अपना खुद का घर बनाकर सादिकपुर मछुआटोली में अकेले ही रह रही थी. लेकिन उसकी हत्या किसने और क्यों की, यह किसी को पता नहीं है. घर में अपराधियों ने लूटपाट भी की है.