Hindi News / news / पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो घायल

पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो घायल

1st Bihar Published by: Updated Aug 05, 2022, 7:19:47 AM

पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो घायल

- फ़ोटो

DESK: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कल यानी गुरुवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस घटना में बिहार के एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है।




आपको बता दें, पुलवामा में आतंकियों ने गैर कश्मीरी मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। मरने वाला एक  मजदूर बिहार के सुपौल के रहने वाला मोहम्मद मुमताज है। वहीं इस हमले में बिहार के ही दो मजदूर घायल हो गए। इनमे मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल शामिल हैं। फ़िलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।




इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में श्रमिकों के एक टेंट पर ग्रेनेड फेंका। इस घटना में एक श्रमिक की जान चली गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हैं।