Hindi News / news / पूर्णिया : भूमि विवाद में जहरीली तीर से किसान पर हमला, मौत

पूर्णिया : भूमि विवाद में जहरीली तीर से किसान पर हमला, मौत

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Dec 09, 2021, 1:44:12 PM

पूर्णिया : भूमि विवाद में जहरीली तीर से किसान पर हमला, मौत

- फ़ोटो

PURNEA : पूर्णिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भवानीपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। 

वहीं भूमि विवाद में अपनी जान गंवाने वाले मृतक का नाम संजय मंडल बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक संजय रोजाना की तरह खेत देखने गए थे। तभी आदिवासियों ने जहरीली तीर से संजय पर हमला कर दिया। जिसके कुछ देर बाद ही संजय मंडल की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने भवानीपुर के सीओ और कर्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुँच चुकी है और छानबीन कर रही है।