1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated May 24, 2021, 4:30:38 PM
- फ़ोटो
PURNEA: बायसी अनुमंडल के मझुआ गांव में दिल को दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे। जिसके बाद पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने बायसी थानाध्यक्ष अमित कुमार को लाइन हाज़िर कर दिया और बायसी थाना की कमान सुनील कुमार सुमन को सौंपा।
गौरतलब है कि बीते 19 मई की रात बायसी के मझवा में दर्दनाक घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने कार्रवाई की। बायसी थानाध्यक्ष अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया। एक विशेष समुदाय के आपराधिक चरित्र के लोगों द्वारा महिलाओं और पुरुषों को ना केवल पीटा गया था बल्कि एक की हत्या कर कई घरों में आग लगा दी गयी थी।
इस घटना पर स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया था। विधान पार्षद दिलीप कुमार जयसवाल पूर्व मंत्री सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि सहित स्थानीय नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया था और नेताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को भी घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने स्वयं हस्तक्षेप कर पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद कार्रवाई के तहत एक की गिरफ्तारी हुई वही बायसी थानाध्यक्ष पर निलंबन की कार्यवाही की गई।