1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2019, 5:23:36 PM
- फ़ोटो
PURNEA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्णिया से जहां अपराधियों ने डीलर समेत दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में डीलर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के रुपौली थाना इलाके की है. जहां डोभा पुल के पास अपराधियों ने एक डीलर समेत दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में डीलर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आनन-फानन में जख्मी व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.
उधर, डीलर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बारे में सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.