Hindi News / news / पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2021, 1:04:25 PM

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना पूर्णिया एनएच-31 पर मरंगा में हुई जिसके बाद इलाके सनसनी मच गई है. घटना मरंगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार तीनों युवक समेली प्रखंड क्षेत्र के बखरी गांव के रहने वाले थे. तीनों युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी दर्दनाक सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. 


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.