Hindi News / news / पूर्व JDU एमएलसी का लापता चालक बरामद, नशाखुरानी गिरोह का हुआ था शिकार

पूर्व JDU एमएलसी का लापता चालक बरामद, नशाखुरानी गिरोह का हुआ था शिकार

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 16, 2019, 12:36:20 PM

पूर्व JDU एमएलसी का लापता चालक बरामद, नशाखुरानी गिरोह का हुआ था शिकार

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के बस स्टैंड के पास से शनिवार की शाम से लापता जेडीयू के पूर्व एमएलसी बिनोद चौधरी के चालक संजीव कुमार मिश्रा को सोमवार को पुलिस ने बारामद कर लिया. चालक को ताजपुर के पास एनएच 28 के किनारे झाड़ी से बेहोशी की हालत बरामद किया गया है. जिसके बाद इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया. होश में आने के बाद चालक ने बताया कि वह 10 साल से बिनोद चौधरी का वाहन चलाता है. शनिवार को वह दरभंगा में लॉ की परीक्षा देकर पूर्व एमएलसी के पटना आवास जाने के लिए मुसरीघरारी पहुंच बस पकड़ने का इंतजार करने लगा. तभी एक कार पर सवार लोग उसे पटना जाने की बात कर बैठा लिए और रास्ते मे बोतलबंद पानी पीने के लिए दिए. जिसके बाद का उसे कुछ भी होश नहीं है. गाड़ी में सवार लोगों ने एक बैग में रखे समान,रुपये और, अंगूठी समेत सभी सामान लूट लिए और उसे झाड़ी में फेंक दिया. जिसके बाद स्थानिय लोग की नजर उसपर पड़ा और उसकी जान बच गई. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट