1st Bihar Published by: ASMIT Updated May 21, 2021, 11:18:16 AM
- फ़ोटो
PATNA: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। कई राजनीतिक दलों, राजनेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने पिता को याद किया और उन्हेें श्रद्धांजलि दी। वही बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सांसद अखिलेश सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जरूरतमंदों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। वही खाने पीने के सामान का भी वितरण किया गया।