BIHAR: सहरसा में पुलिस की टीम हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल BIHAR: नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Crime News: चप्पल खोलकर मंदिर में घुसा चोर, हाथ जोड़कर माता से मांगी माफी; फिर उड़ा ले गया किमती सामान Life Style: अधिक देर तक बैठकर काम करने से दिमाग में हो सकती है सिकुड़न? जानिए...सही जवाब पटना जिले में NH-139 किनारे बालू स्टॉक से सड़क हादसे, वकील की शिकायत पर SDPO ने थानाध्यक्षों को जांच कर एक्शन लेने को कहा Summer Special Trains: इस रूट पर रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार आना हो जाएगा आसान Summer Special Trains: इस रूट पर रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार आना हो जाएगा आसान Vat Savitri Vrat 2025: इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, महिलाओं के लिए क्यों है खास? Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुंगेर में की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुंगेर में की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
1st Bihar Published by: Updated Sat, 13 Mar 2021 08:41:59 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से कन्फ्यूज पार्टी है। अब पूरे देश में सत्याग्रह करके कांग्रेस किसानों का सहयोग करने की बात कर रही है। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को योजनाबद्ध तरीके से फाइनेंस किया। किसानों का आंदोलन पूरी तरह उनके कब्जे में आ जाये इसकी भरपुर कोशिश कांग्रेस ने की। लेकिन सारे तिकड़म लगाने के बावजूद किसान उनके झांसे में नहीं आए। कांग्रेस एक बार फिर किसानों को झांसा में देने की कोशिश कर रही है जिसके लिए अब वे सत्याग्रह का रास्ता अपनाने वाले हैं।
पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ के शुरुआत के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं। सावरमती आश्रम से डांडी मार्च की भी शुरुआत उन्होंने की। यह सब देख अब कांग्रेस को समझ में नहीं आ रही है कि वे क्या करे।
R.K.SINHA ने कहा कि कांग्रेस अब बिलकुल फेसबुकिया पार्टी बन चुकी है। अब ट्विटर और फेसबुक ही इनका आधार रह गया है। जनता से अब इनको कोई सरोकार नहीं रह गया है। अब ये प्रजातंत्र की बात करते हैं। लेकिन इनकी पार्टी के अंदर देख लिजिए प्रजातंत्र कितना है। प्रजातंत्र की हत्यारिन कौन थी? देश में एक ही बार तो प्रजातंत्र की हत्या हुई है। उन्हीं के नेताओं द्वारा प्रजातंत्र का गला घोंटने की असफल कोशिश की गई।