1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Sep 02, 2020, 11:36:34 AM
- फ़ोटो
PATNA : सनसनीखेज विज्ञापन के जरिए खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी लगातार बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कोरोना काल में लगातार सरकार की खामियों को उजागर किया है लेकिन अब तक वह मीडिया के सामने नहीं आई हैं। फर्स्ट बिहार झारखंड जरिये पहली बार पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की जनता के सामने आई हैं।
पुष्पम प्रिया चौधरी आज पालीगंज विधानसभा के काब गांव के दौरे पर पहुंची जहां फर्स्ट बिहार संवाददाता आर्यन आनंद ने उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की है। आगामी चुनाव की रणनीति से लेकर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने क्या कुछ कहा है आइए आपको इस रिपोर्ट में दिखाते हैं।