Hindi News / news / PATNA NEWS : राजधानी में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, फ्लाई ओवर पर...

PATNA NEWS : राजधानी में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, फ्लाई ओवर पर आपस में टकराई दो कार; कई लोग घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 12, 2024, 9:44:53 AM

PATNA NEWS : राजधानी में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, फ्लाई ओवर पर आपस में टकराई दो कार; कई लोग घायल

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।


जानकारी के मुताबिक , आज अहले सुबह राजधानी के सबसे बिजी इलाके में शामिल बेली रोड फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हुआ है।जहां दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गई।


बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे बेली रोड फ्लाई ओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो गाड़ियों में आपस में जोरदार टक्कर हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। गाड़ी में लगे एयर बैग खुल जाने के कारण गाड़ी में बैठे लोगो को महज मामूली चोट आई है। यह लोग दुर्गा पूजा में मेला घूम कर लोग लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।


इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस की टीम के तरफ से मामले में जांच शुरू कर दी गई है।