1st Bihar Published by: Ranjan Singh Updated Oct 03, 2020, 1:15:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. इसी बीच इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव और VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी राबड़ी आवास पहुंच चुके हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज होने वाली महागठबंधन की प्रेसवार्ता में सीटों का बंटवारा हो सकता है. इसी को लेकर महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं का राबड़ी आवास पहुंचने का सिलसिला जारी है.
गौरतलब है अभी तक न ही एनडीए और और न ही महागठबंधन ने अबतक सीटों का एलान नहीं किया गया है. लेकिन आज महागठबंधन द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है जिसमें यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज की प्रेसवार्ता में सीटों का एलान महागठबंधन द्वारा किया जा सकता है.