1st Bihar Published by: Updated Nov 28, 2020, 12:15:16 PM
- फ़ोटो
PATNA: विधानसभा में कल तेजस्वी यादव पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए. बहुमत कुछ बोल गए, लेकिन इस बात को लेकर राबड़ी देवी आज भड़की हुई हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को कुतर्कों का योद्धा बताया है.
कमजोर इंसान गुस्से में होता है
राबड़ी देवी ने कहा कि ‘’जब इंसान कमजोर होता है तो ग़ुस्से से आग बबूला हो जाता है. ऐसी क्या बात है कि आजकल नीतीश कुमार जी अपना आपा खोकर संसदीय मर्यादा का त्याग कर नेता प्रतिपक्ष से तू-तड़ाक वाली आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे है?’’
कुतर्कों का योद्धा
राबड़ी देवी ने कहा कि ‘’नीतीश कुमार कुतर्कों के योद्धा बन गए है. कह रहे तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री बनाया. इनमें लोकलाज बची ही नहीं, बताइए सबसे बड़ी पार्टी और 80 विधायकों के नेता को उपमुख्यमंत्री बना नीतीश ने कौन सा अहसान कर दिया? शुक्रगुज़ार आपको लालू जी का होना चाहिए जो आपको राजनीतिक जीवनदान प्रदान किया.