1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2020, 11:24:38 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है.
राबड़ी देवी ने बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के जरिये नीतीश कुमार पर हमला बोला है. ट्वीट करके राबड़ी देवी ने लिखा है कि, 'CM बलात्कारियों को बचाना चाहते है क्योंकि मूँछ वाले, तोंद वाले अन्य आरोपी उनके साथ कैबिनेट में बैठे है? नीतीश जी बतायें, वो ब्रजेश ठाकुर के अख़बार को करोड़ों का विज्ञापन क्यों देते थे? उसके NGO को फ़ंड क्यों करते थे? उसके घर केक खाने क्यों जाते थे? उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे?'
इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार पर अटैक किया था. भूत पॉलिटिक्स के बाद लालू ने नीतीश कुमार पर करारा वार करते हुए ट्वीट किया. लालू प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश.