Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा CBSC 2026 : 2026 से CBSE बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल जांच और AI का बड़ा इस्तेमाल, जाने अब कैसे होगा कॉपियों का जांच Bihar High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 की उम्रकैद बरकरार, एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान
1st Bihar Published by: Updated Fri, 11 Feb 2022 08:18:59 PM IST
- फ़ोटो
DESK: मोकामा के राजद विधायक अनंत सिंह का लाडला आज चर्चा में है। लाडला ने कमाल कर दिखाया है। घोड़ा रेस प्रतियोगिता में लाडला विजेता बन गया है। लाडला ने विवेका पहलवान के घोड़े बागी को रेस प्रतियोगिता में हरा दिया है। प्रतियोगिता में आरजेडी विधायक अनंत सिंह का घोड़ा लाडला और घुड़सवार इस्माइल प्रथम आया जिसे ट्रॉफी एवं फ्रिज से सम्मानित किया गया। वही दूसरे स्थान पर बाढ़ के विवेका पहलवान का घोड़ा बागी और सवार शंभू यादव रहे उन्हें भी ट्रॉफी और एलईडी टीवी से सम्मानित किया गया।
दरअसल जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित हाइ स्कूल के मैदान में शुक्रवार को राज्यस्तरीय घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहानाबाद में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए मोकामा, पटना, गया, आरा, छपरा, डिहरी, नालंदा समेत कई इलाकों से घुड़सवार अपने-अपने घोड़े को लेकर पहुंचे थे। जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लाडला भी शामिल हुआ। तीन राउंड की इस रेस प्रतियोगिता में लाडला विजेता बना और प्रथम स्थान पर रहा।
जबकि बागी दूसरे स्थान पर रहा। बता दें कि लाडला अनंत सिंह के घोड़े का नाम है जबकि बागी विवेका पहलवान के घोड़े का। तीसरे स्थान पर एक साथ तीन घोड़े रहे। महुआ के शकल राय, पटना के रुदल गोप और गया के बबलू मुखिया का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे थे।
हाइ स्कूल का पूरा मैदान लोगों से भरा हुआ था। जगह नहीं मिलने पर कई लोग तो पेड़ पर ही चढ़ गये। इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में आरजेडी विधायक अनंत सिंह का घोड़ा लाडला और घुड़सवार इस्माइल प्रथम आया जिसे ट्रॉफी एवं फ्रिज से सम्मानित किया गया। वही दूसरे स्थान पर बाढ़ के विवेका पहलवान का घोड़ा बागी और सवार शंभू यादव रहे उन्हें भी ट्रॉफी और एलईडी टीवी से सम्मानित किया गया।