ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC CDS Final Result 2025: UPSC ने जारी की CDS-I की अंतिम मेरिट लिस्ट, 365 अभ्यर्थियों का चयन; यहां देखें अपना परिणाम Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे कुल ₹442 करोड़ Bihar Election 2025 : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव; जानिए पार्टी को लेकर कबं होगा फैसला Bihar News: बिहार से चलने वाली यह ट्रेन 6 दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी किया गया बदलाव Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: शायारना अंदाज में किस पर निशाना साध रहे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा - आज बादलों ने फिर साजिश की...; आखिर क्यों कम नहीं हो रही नाराजगी? Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान

राहुल गांधी पर BJP विधायक का विवादित बोल.... बाल-दाढ़ी बढ़ाने पर इस आरोपी संत से कर दी तुलना

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 31 Jan 2024 10:37:39 AM IST

राहुल गांधी पर BJP विधायक का विवादित बोल.... बाल-दाढ़ी बढ़ाने पर इस आरोपी संत से कर दी तुलना

- फ़ोटो

PATNA : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा कटिहार में है। बस में सवार राहुल गांधी मिर्चाइबाड़ी चौक पर स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। पर मंदिर के अंदर नहीं गए। वे बस से उतरे तक नहीं। राहुल ने बाहर से ही प्रणाम किया। इसके बाद बस से ही हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। वहीं, राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर भाजपा के विधायक ने विवादित बयानबाजी की है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना लड़कियों के साथ गलत वव्यहार करने वाले संत से कर डाली है। 


भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक नीरज कुमार बबलू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि - राहुल गांधी बिहार आए हैं उससे क्या फर्क पड़ने वाला है। कुछ दिन पहले भी वो बाल -दाढ़ी बढ़ा कर आशाराम बन गए थे। इससे क्या फर्क पड़ गया। वो बस फिजिकल फिटेनस के लिए दौरा करते रहते हैं। उनका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। राहुल गांधी आगामी 2024 और 2029 में तो कहीं नहीं टिकने वाले हैं। उसके बाद कहीं कुछ हो जाए तो अच्छी बात है। 


वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए के साथ आने पर के सवाल पर नीरज बबलू ने कहा कि ऐसा नहीं था कि भाजपा लोकसभा सीटों पर चुनाव हार रही थी बल्कि हम लोग सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे थे। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे साथ आए हैं तो हमारी मजबूती बढ़ी है। अयोध्या में प्रभु राम आए हैं तो बिहार में भी उसका असर है और यही वजह है कि हम लोग सभी सीट जीत रहे।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि भगवान से राम की कृपा नितीश कुमार पर बना और आज वह हमारे साथ हैं। राजद ले साथ महसूस कर रहे थे कि बिहार का बुरा हाल हो रहा है। इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।